Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210421-WA0047
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2021। बेरोजगार कम्प्यूटर डिग्री धारियों ने सरकार का विरोध करने के लिए अनोखा कदम उठाया है। इन युवाओं ने राज्य में कम्प्यूटर शिक्षक की भर्ती की मांग को लेकर विरोध करते हुए राज्य की सभी पंचायत समिति स्तर पर आई टी सेलकर्मी नियुक्त कर सरकार की नाकामी प्रत्येक जन तक पहुंचाने की बात कही है। नरेश चौधरी ने बताया कि सरकार राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और उन्हें पिछड़ा ही रखने के लिए कोई कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था नहीं कर रही है। चौधरी ने कहा कि बार बार भर्ती की बात कहते हुए सरकार ने बेरोजगारों से खिलवाड़ कर रही है और हम इस विरोध को जनांदोलन का रूप देंगे और जन जन को सरकार की कमियों से अवगत करवाने का कार्य करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में कम्प्यूटर डिग्री धारियों ने भर्ती की मांग को लेकर किया विरोध।