Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय एकल नृत्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 4 से लेकर 10 तक विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए प्रस्तुतियां दी। निर्णायक की भूमिका रेखा भादानी, सुमन जैन व गौरी प्रजापत ने निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्कूल में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर बच्चे आत्मविश्वासी बनते है। उपप्रधानाचार्य सुनीता कौशिक ने निर्णायकों का स्वागत सम्मान किया। अंबिका जैन व सुमन कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। सभी विजेताओं के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। विद्यालय स्टाफ ने दोनों दिन कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली। स्कूल के विद्यार्थियों ने दर्शकों के रूप खूब तालियां बजाकर अपने साथियों की हौसलाअफजाई की। बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए। डॉ कौशिक ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपप्रधानाचार्य सुनीता कौशिक ने सरस्वती पूजन कर समारोह प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने दी सुदंर प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव गीतों पर किया नृत्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंजाबी रंग भी आए नजर, दी प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मराठी नृत्य के साथ भारतीय संस्कृति के रंग बिखरे मंच पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थानी रंगो में दी मारवाड़ी गीत पर प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न रंग बिखरे मंच पर, जलते दीप के साथ किया नृत्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा चार की वंशिका ने दी वॉलीवुड गीत पर नृत्य प्रस्तुति।