Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2024। बीती रात क्षेत्र के एक ट्रक मालिक ने ट्रक से ही फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गांव तोलियासर निवासी 45 वर्षीय गिरधारी पुत्र रजीराम सारण एनएच 52 पर चूरू से 9 किलोमीटर दूर राजगढ़ रोड पर ढाढ़ंड़ ग्राम पंचायत की रोही में अपने ही ट्रक से फंदा लगाकर झूल गया। गिरधारी बीकानेर से दिल्ली जा रहा था और ट्रक पर स्वयं अकेला ड्राइवर ही था। चूरू सदर थाने में परिजनों ने रिपोर्ट दी है और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पूरी करवाई। उन्होंने घटना पर शोक जताया। शव का अंतिम संस्कार गांव में किया जाएगा।

घर में मचा कोहराम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना हुए गिरधारी ने अचानक बीती रात फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। दो बेटे व एक बेटी के पिता की असमय हुई मौत से परिवार में कोहराम सा मच गया है। मृतक की बुढ़ी माँ और पत्नी का हाल बेहाल हो गया है। वहीं मोहल्ले में भी माहौल गमगीन हो गया है।