Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2021। पिछले पांच दिनों से श्रीडूंगरगढ़ पुलिस जिस गुमशुदा व्यक्ति को ढूंढ रही थी उसका शव शनिवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के उत्तरी रोही में एक बारानी खेत मे मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव बाना का निवासी 42 वर्षीय रामप्रताप जाट पिछली 13 अप्रैल को खेत जाने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन वह खेत नही पहुंचा, इस पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी और परिजनों ने पुलिस के साथ मिल कर हर संभव प्रयास किये ढूंढने के। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे की उत्तरी रोही में रुघाराम नाई के बारानी खेत मे एक शव पड़ा हुवा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाना गांव के ग्रामीणों को भी मौके पर बुलाया। सभी ने मृतक के शव की पहचान रामप्रताप जाट के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव 4-5 दिन पुराना लग रहा है और धूप के कारण ऊपर की पूरी चमड़ी जलकर काली हो गई है। मृतक के शव के पास शराब की बोतल और चूहे मारने का जहर भी मिला है। प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। जहां रविवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। सूचना मिलने पर गांव बाना के भंवरलाल बाना, हरिराम बाना, पूनमचंद नेण सहित कई मौजिज लोग घटनास्थल पर पहुंचे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतक रामप्रताप जाट, बाना की पहले कि फ़ोटो
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नीले घेरे में शव। शव के हालात दयनीय हो गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस के साथ गांव के मौजिज ग्रामीण पहुंचे मौके पर।