Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा तेरापंथ धर्मसंघ का महत्वपूर्ण स्थान है और यहां का श्रावक समाज अपने साध्वियों एवं मुनियों के सानिध्य में अध्यात्मिक दिशा में अग्रसर हो रहा है। आचार्यश्री महाश्रमण द्वारा यहां के श्रावक समाज को आध्यात्मिक प्रेरणा पाथेय देने एवं यहां के तेरापंथ सेवाकेन्द्र में विराजित वयोवृद्ध साध्विवृंद की चाकरी के लिए विद्वान साध्वियों को तेरापंथ सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका का जिम्मा दिया जाता है। इसी क्रम में यहां सेवा में जुटी सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थ प्रभा के स्थान पर अब सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका का जिम्मा साध्वी डाक्टर संपूर्णयशा को सौंपा गया है। साध्वी डाक्टर संपूर्ण यशा रविवार को अपनी सहवर्ती साध्वियों के साथ श्रीडूंगरगढ़ पहुंच चंपालाल डागा के आवास में विराजित रही। सोमवार सुबह 10 बजे उनका जुलूस के रूप में स्वागत अभिनंदन किया गया जिसमें जैन सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल, किशोर मंडल, ओसवाल पंचायत, अणुव्रत समिति आदि संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। “जय जय ज्योति चरण एवं जय जय महाश्रमण” के नारों के साथ साध्वीवृंदों का मालू भवन में प्रवेश हुआ। यहां विराजित वयोवृद्ध साध्वियों के दर्शन के बाद धर्मसभा आयोजित हुई। जिसमें निवर्तमान सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका सध्वी चरितार्थ प्रभा ने नवनियुक्त सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी डॉ. संपूर्ण यशा को प्रतिकात्मक रूप से चाबी प्रदान कर सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका की चाकरी सुपुर्द की गयी। इस मौके पर मौजूद धर्मसभा भावविह्लल हो गई एवं सभी ने ओमअर्हम की ध्वनि के साथ साध्वीवृंदों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष तुलसीराम चौरडिया, तेयुप से संगठन मंत्री मनीष नौलखा, महिला मंडल मंत्री मंजू देवी झाबक, श्यात्तर परिवार से मधु देवी पटावरी आदि ने विचार व्यक्त किए एवं मंगलाचरण कांता पुगलिया ने किया। कार्यक्रम संयोजन चंदा जैन ने किया एवं कन्या मंडल द्वारा एक नाटिका, साध्वीवृंदों द्वारा सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में ओसवाल पंचायत उपाध्यक्ष नरेन्द्र डागा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मंत्री एडवोकेट रणवीर खींची, प्रमोद बोथरा सहित बड़ी संख्या में श्रावक समाज मौजूद रहा।