Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-08 at 12.59.50
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जिले भर से बेटियां अपना दम खम दिखाने पहुंच गई है। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित करवाई जा रही स्कूली खेल कुद प्रतियोगिताओं के क्रम में जिला स्तरीय बालिका कब्बड़ी के जूनियर एवं सीनियर दोनो वर्गों की प्रतियोगिताएं श्रीडूंगरगढ़ में ही हो रही है। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता श्रीडूंगरगढ़ शहर के जयपुर पब्लिक स्कूल में एवं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता क्षेत्र के गांव माणकरासर के राउमावि में आयोजित हो रही है। 8 सितम्बर से 12 सितम्बर तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं का उदघाटन आज समारोह पूर्वक हुआ, पढ़ें दोनो आयोजनों की सामूहिक खबर एवं देखें फोटो।

दमखम वाली बेटियों से ही आएगी समानता, जेपीएस में अतिथियों ने किया उदघाटन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालक-बालिका एक समान की स्थिति समाज में हो इसके लिए सरकारी, सामाजिक प्रयास तो हो रहे है लेकिन वास्तविक समानता तभी हो पाएगी जब बेटियां अपना दम खम बढ़ाते हुए खुद को मजबुत बनाएगी। आज विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरूषों से कहीं अधिक खुद को सक्षम साबीत कर इस बात को प्रमाणित भी किया है। यह बात कही श्रीडूंगरगढ़ के जयपुर पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय 17 वर्षीय बालिका कब्बड़ी प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में अतिथियों ने। जेपीएस के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले भर से 41 टीमों में करीब 600 खिलाड़ी व कोच श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें है। प्रतियोगिता का उदघाटन उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, पतजंलि योग समिति की स्नेहा नारंग, वरिष्ठ पत्रकार कपिला स्वामी, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग, शिक्षाविद भंवरलाल जानूं ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने खेल से जीवन में हार जीत स्वीकार करने का प्रशिक्षण देने वाला उपक्रम बताया व सभी खिलाडियों को खेल भावना के साथ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या शहरवासी, अभिभावक व खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने आयोजन के लिए जेपीएस द्वारा बनवाए गए तीन मैदानों व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उत्तम बताया। इस दौरान शाला निदेशक चंद्रमुखी घिंटाला ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय शिक्षक संदीप गोदारा, रमेश शर्मा, अंशु शर्मा, सत्यपालसिंह, विनोद, राकेश पडिहार, भरतसिंह चारण, हरि शर्मा, दिनेश, पूनम आदि ने सक्रियता रखी। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की छात्रा आयुषी राजपुरोहित व साक्षी प्रजापत ने किया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़ एवं शेखावाटी स्कूल रीड़ी के बीच हुआ। अतिथियों ने दोनो टीमों के कप्तान के बीच टोस करवाया व मैच में रीड़ी की टीम विजयी रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदघाटन मैच में दम खम दिखाती खिलाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीमों करवाया गया टोस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने फीता काट कर किया ग्राऊंड का उदघाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 17 वर्षीय कब्बड़ी प्रतियोगिता शुरू होने पर शपथ लेते खिलाड़ी।

माणकरासर में पहुंचें 500 से ज्यादा अतिथि, पुरा गांव जुटा सामूहिक आयोजन में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय 19 वर्षीय बालिका कब्बड़ी प्रतियोगिता के लिए क्षेत्र के गांव माणकरासर में जिले भर से 500 से ज्यादा खिलाड़ी, कोच व रैफरी पहुंचें है। इस आयोजन के लिए पूरा गांव उत्साहित है एवं सामूहिक रूप से इन खिलाड़ियों को अतिथि मानते हुए उनकी व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। रविवार सुबह प्रतियोगिता का उदघाटन समारोहपूर्वक हुआ एवं इस मौके पर सभी टीमों ने परेड़ की व अपना परिचय दिया। खेल प्रभारी शिक्षक गौरीशंकर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में 35 टीमें भाग ले रही है एवं प्रतियोगिता का उदघाटन प्राचार्य पुनमचंद भार्गव व एसएमसी सदस्य किशनलाल मेघवाल ने किया। गांव के तोलाराम भूकर ने बताया कि प्रतियोगिता में आई सभी टीमों के भोजन की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से की गई है एवं पूरा गांव जिले भर से आई बेटियों को खेल में कोई दिक्कत ना हो ऐसी व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। प्रतियोगिता में उदघाटन मैच समंदसर एवं भाडेरा के बीच हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिता के शुरू होने पर निकाली गई परेड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माणकरासर में शुरू हुए 19 वर्षीय बालिका कब्बड़ी में जोर आजमाईश करती खिलाड़ी।