Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2022। एक चोर की अजब सी कारस्तानी सामने आई है जिससे पुलिस सहित बाइक मालिक को हैरत में डाल दिया है। मामला रविवार के दिन का है जब गांव तोलियासर में भैरव मंदिर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। कस्बे के बिग्गा बास निवासी द्वारकाप्रसाद लोहिया ने पुलिस को परिवाद दी व मामले की जांच कर रहें कांस्टेबल कमलेश सहित बाइक मालिक बाइक ढूंढने का प्रयास कर रहें थे। ऐसे में आज सुबह मोटरसाइकिल तोलियासर के बस स्टैंड पर खड़ी नजर आई है। एक निजी स्कूल के बस ड्राइवर ने मालिक को सूचना दी कि मोटरसाइकिल यहां खड़ी है। कमलेश के साथ द्वारकाप्रसाद मौके पर पहुंचे तो बाइक उनकी ही निकली। उन्होंने बताया कि बाइक में 300 रूपए का तेल डलवाया हुआ था और जब मिली तो तेल बिल्कुल नहीं था और टंकी खाली मिली। ऐसे में सभी को हैरत हुई कि चोर ने बाइक चुराई और तेल होने तक चलाई। तेल खत्म हो जाने पर बस स्टैंड पर छोड़ गया.? इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि ये कारस्तानी किसी आस पास के युवकों की भी हो सकती है। अब चर्चा क्षेत्र में यही हो रही है कि ये चोर नए होंगे व पेट्रोल की मार झेल नहीं पाए है।