Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20211120-WA0024
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2022। सोमवार को आए अंधड़ के नुकसान की खबरें लगातार आ रही है। क्षेत्र के गांव पूनरासर में स्थित अंजनी माता के मंदिर में काफी नुकसान हुआ है। बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि मंदिर में बने झरोखे के तीन शीशे चटक गए है और एक फ्रेम सहित जमीन पर आ गया। मंदिर सभागार के बाहर बने पार्क में लगा इलेक्ट्रॉनिक झूमर भी टूट गया है। यहां अंजनी माता मंदिर गौशाला का साइन बोर्ड भी जमीन पर आ गिरे। गुसाईंसर बड़ा की श्रीकृष्ण गौशाला में भी दो टिन शेड व दीवार गिर गई।

डेलवा डूबा अंधेरे में, गुसाईसर में छाया अंधेरा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईसर बड़ा के जीएसएस से डेलवा फीडर के 2 खंभे उखड़ गए व लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। सोमवार रात से डेलवां में अभी तक बिजली सुचारू नहीं हो पाई है। गुसाईसर बड़ा में भी शाम से ही ग्रामीण बिजली के कारण बेहाल है और यहां भी बिजली नहीं है। ग्रामीणों ने शीघ्र बिजली सुचारू करने की मांग की है वहीं विभाग के कर्मचारियों ने बताया की डेलवा लाइन को दुरस्त करने के प्रयास किए जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में अंधड़ से गिरा बोर्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर के शीशे जमीन पर गिरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईसर बड़ा में श्रीकृष्ण गौशाला में 2 टिन शेड व दीवार गिरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डेलवां बिजली आपूर्ति लाइन के दो खम्भे उखड़े, गांव अंधेरे में डूबा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बिजली सुचारू करने की मांग की।