Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ शहर में में स्थित सरकारी भवनों का निरीक्षण करने प्रशासनिक दल पहुंचा है। दल में नायब तहसीलदार रमेश सिंह, सहायक अभियंता शिवलाल बिश्नोई, प्राचार्य ममता गोयल, सिटी पटवारी सीताराम नाई, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद शामिल है। ये दल शहरी क्षेत्र में संचालित सरकारी स्कूलों, उपजिला अस्पताल, पोस्टऑफिस इत्यादि भवनों का निरीक्षण किया है। टीम ने उपजिला अस्पताल व पोस्टऑफिस में प्रतिवर्ष बरसात का पानी भरने, जर्जर दीवारों व कक्षों की रिपोर्ट तैयार की। वहीं कालू बास के वार्ड 6 में करीब सात साल से बंद पड़े विद्यालय भवन की तो पट्टियां गिर जाने की स्थिति सामने आई है। नायब तहसीलदार रमेश सिंह ने बताया कि पूरी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर जिलाकलेक्टर को पेश की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोस्टऑफिस के सामने स्थित करोड़ो की सरकारी भूमि बनी कचरा संग्रहण का स्थान, इसमें बने जर्जर भवन को शीघ्र जमीदोज करवाने की सिफारिश की टीम ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल व ट्रोमा निर्माण खटाई में पड़ा है और वर्तमान भवन के हालात दिन ब दिन खस्ता हो रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पोस्टऑफिस भवन में प्रतिवर्ष घुसता है बरसात का पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास के वार्ड 6 में स्थित बंद पड़े राउप्रावि के भवन की गिर रही पट्टियां।