Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-07-01 at 8.26.07 PM (2)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2023। नाबालिग के गायब होने के मामले में आरोपी शिक्षिका के पिता ने थाने पहुंच कर बेटी की गुमशुदगी थाने में दर्ज करवाई है। पिता रफिक हाजी वजीद बहलीम ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 20 वर्षीय नीदा बहलिम शुक्रवार सुबह एजी मिशन स्कूल की बस में चढ़कर करीब 8 बजे स्कूल के लिए रवाना हुई। उसने स्कूल ड्रेस के ऊपर बुर्खा व हिजाब पहन रखा था। जब तीन बजे नीदा घर नहीं आई तो हमने स्कूलों वालों से पूछा तो जानकारी मिली की नीदा स्कूल बस में चढ़ी थी परंतु तहसील के सामने सिंधी कॉलोनी के पास कॉलेज में काम बताकर उतर गई और एक घंटे बाद स्कूल आने का कहा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नीदा का फोन बंद आ रहा है और उसे ढूंढने के प्रयास किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता देवें गायब हुई नाबालिगा के पिता ने नीदा व उसके भाईयों के खिलाफ आरोप लगाए है।