Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
23-dec-maharaj
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2024। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल आज दोपहर पौने तीन बजे अचानक उपजिला चिकित्सालय पहुंची। मित्तल ने पूरे अस्पताल परिसर का अवलोकन किया। वार्ड, लेबर रूम, ओपीडी की जांच की। भर्ती मरीजों से भी बातचीत की व सफाई कार्मिकों से कार्य की जानकारी भी ली। उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ. एसके बिहाणी ने उन्हें विभिन्न जानकारियों दी। निरीक्षण के दौरान डॉ. एसएस नांगल, डॉ. गौरव सैनी, डॉ. सुनील, डॉ. दिनेश पड़िहार, डॉ.राजीव सोनी सहित पूरा मेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर मिला। मित्तल ने स्टाफ को आमजन की राहत के लिए लागू योजनाओं का पूरा लाभ देने के प्रयास करने के साथ सेवा भाव से कार्य करने की बात कही।