Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहें है और आज तो चोर का ऐसा दुस्साहस देखने को मिला की वह भरे बाजार से बेख़ौफ पैदल चलकर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। आज सुबह छात्र नेता ओमसिंह राजपुरोहित ने मुख्य बाजार में अपनी दुकान के सामने ही मोटरसाइकिल नंबर आरजे 10 एसजी 6762 खड़ी की। सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर कोमल टेलीकॉम के सामने पीपल के नीचे मोटरसाइकिल खड़ी कर दुकान में काम करने लगा। थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिल अपने स्थान से गायब मिली और सामने दुकान पर लगे कैमरों में देखा एक युवक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है। सिंह ने पुलिस को सूचना देते हुए युवक के फोटो वीडियो भी उपलब्ध करवा दिया गया है। सबसे पहले चोरी के फोटो वीडियो पाठकों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किए गए है। आप सभी पहचान का प्रयास करें व अगर युवक को पहचानते है तो पुलिस को सूचित करें।