Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-18 at 20.04.52
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ में वर्ष 2023 में स्वीकृत किए गए ट्रोमा सेंटर के निर्माण को जल्द शुरू करने की अनुमति देने की मांग पर आंदोलनरत ट्रोमा निर्माण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं का संघर्ष बुधवार को 248वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के 248वें दिन बुधवार को आंदोलनकारी पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में जिला कलेक्टर व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक देवेन्द्र चौधरी से मुलाकात की और स्थानीय विधायक पर अर्नगल बातें कर व्यक्तिगत स्वार्थों के चलते ट्रोमा का स्थान बदलने के प्रयासों के तहत निर्माण रूकवाने का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में श्याम सुंदर आर्य, हरिप्रसाद सिखवाल, भंवरलाल प्रजापत, राजेंद्र स्वामी, रामकिशन गावड़िया, प्रकाश गांधी, रोहिताश, राजाराम गोदारा, श्याम सिंह, रामनिवास बाना, मदनलाल प्रजापत आदि शामिल रहे। आंदोलनकारियों ने ज्ञापन में विभाग एवं सरकार की सभी शर्तें भामाशाह द्वारा मान लेने के बाद दिए गए नए नक्शे का अनुमोदन भी जयपुर में हो जाने की बात कहते हुए केवल स्थानीय राजनेताओं की घटिया राजनीति के चलते एमओयू नहीं होने देने के आरोप लगाए। आंदोलनकारियों ने इस संबध में जल्द निर्णय नहीं करने एवं एमओयू कर निर्माण शुरू करवाने की मांग की है एवं इसके अभाव में आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। आंदोलनकारियों ने इस दौरान गांव धीरदेसर चोटियान में चल रहे शराब बंदी आंदोलन का ज्ञापन भी दिया एवं जल्द से जल्द शराब ठेका गांव से हटाने की मांग की। विदित रहें ट्रोमा क्षेत्र का ज्वलंत मुद्दा बन गया है और माहौल गर्मा गया है। जिसमें सत्ता पक्ष व विपक्ष की ओर से लगातार एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगा रहें है। वहीं 16 जून को पूर्व विधायक की अगुवाई में ललकार रैली निकाली गई थी व 17 को उपजिला अस्पताल के कार्यक्रम में विधायक ने जवाब देते हुए भामाशाह की साख पर सवाल उठाए। उसके बाद बुधवार को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर निर्माण शुरू करवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक की अगुवाई में समिति के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त निदेशक देवेन्द्र चौधरी से मुलाकात की।