Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का सम्पूर्ण पानी निकासी का मुख्य रास्ता मोमासर बास में से है। ऐसे में मोमासर बास में स्थित पुराने बस स्टैंड से ताल मैदान तक के मुख्य मार्ग पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियों में मिट्टी जमा है और पूरे मोहल्ले में कीचड़ है। नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों ने गिन्नानी का रूप ले लिया है। ऐसे में आक्रोशित मोहल्लेवासी मंगलवार को पार्षद पति मनोज पारख की अगुवाई में प्रसाशन के पास पहुंचे। मोहल्लेवासियों ने एसडीएम के नाम ज्ञापन देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में पालिकाध्यक्ष और ईओ को सैंकड़ों बार अवगत करवा दिया गया है लेकिन पालिका की उदासीनता के कारण पूरे मोहल्ले में हालात खराब हैं। मोहल्ले में पसरे कीचड़ के कारण मच्छरों की भरमार हो गई है और मौसमी बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में नागराज मालू, फूसराज पुगलिया, मोतीसिंह राजपुरोहित, आबिद तेली, दीनदयाल तावनियां, सौरभ दुगड़, कन्हैया लाल स्वामी, राहुल बैद, पवन भंसाली, राजबीर सिंह, हरिराम, रमण कुमार, सहीराम आदि शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में नालियों की नियमित सफाई करवाने और मिट्टी हटाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नालियों में मिट्टी, सड़को पर पानी, कीचड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गालियां बनी गंदे पानी का तालाब, लिया गिन्नानी का रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नालियों में मिट्टी, सड़को पर पानी, कीचड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नालियों में मिट्टी, सड़को पर पानी, कीचड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गालियां बनी गंदे पानी का तालाब, लिया गिन्नानी का रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आक्रोशित मोहल्लेवासी पहुंचे प्रसासन के पास।