Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-07-05 at 21.48.00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2024। राजस्थान के कण कण में ओज भरने वाले और अपनी वीरता से इतिहास का स्वर्णिम रचने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की अष्टधातु मूर्ति का अनावरण गांव लखासर में 7 जुलाई, रविवार को समारोह पूर्वक किया जाएगा। ग्रामीण उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे है। गांव के तथा बाहरी दानदाताओं के सहयोग से निर्मित इस मूर्ति का अनावरण लालेश्वर महादेव मठ शिवबाड़ी के महंत स्वामी विमर्शानंद गिरी जी महाराज करेंगे। महाराज को कार्यक्रम का निमंत्रण देने आज गांव धन्नेसिंह तंवर, गोवर्धन महाराज, गिरधारीसिंह, मनोहर सिंह, गोविंदसिंह, अनोपसिंह देवड़ा आज बीकानेर गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपखंड क्षेत्र व बाहर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां और युवा शक्ति महाराणा से देशप्रेम व कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा ले सकें इस हेतु कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी युवाओं व देशप्रेमी लोगों से शामिल होने का आह्वान किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रताप की अष्टधातु की सुदंर मूर्ति का होगा गांव लखासर में अनावरण, तैयारी में जुटें ग्रामीण।