Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-10-05 at 20.31.21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2025। आधुनिक समय में योग तन और मन की स्वस्थता के लिए जरूरी है। ये सही मायने में आत्मविश्वास को बढ़ाता है, जिससे बाहरी दुनिया से सामंजस्य बिठाने में मदद मिलती है। योग मस्तिष्क को मजबूत करता है और आत्मा को शुद्ध करता है। ये बात भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद योगासन प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत ने कही। सारस्वत ने कहा कि विद्यार्थी एकाग्रचित्त होने के लिए और सभी बड़े स्वस्थ रहने के लिए इसे नियमित अपनाकर आश्चर्यजनक परिवर्तन महसूस कर सकते है। समारोह में मंच पर एडीईओ खेलकूद अनिल बोड़ा ने भी दैनिक जीवन में योग अपनाने व योग को शुद्ध विज्ञान का रूप बताते हुए इसका महत्व बताया। मंच पर शारीरिक शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीकानेर के रामेंद्र हर्ष व रामकुमार, कोर्डिनेटर भंवरलाल बिश्नोई मौजूद रहें। बिश्नोई ने बताया कि 24 जिलों की टीमों ने 17 व 19 वर्षीय छात्र व छात्रा वर्ग की विभिन्न कैटेगरी में मैडल हासिल किए है। ऑवरऑल विजेता में गोल्ड नागौर की टीम, सिल्वर जोधपुर की टीम व ब्रॉन्ज उदयपुर की टीम ने हासिल किया है। आयोजक भारती निकेतन संस्थान के निदेशक श्यामसुदंर स्वामी व स्टाफ ने अतिथियों का अभिनंदन किया। यहां ड्यूटी देने वाले 100 से अधिक शिक्षकों का सम्मान किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मैडल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्वामी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी रहें सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने पांच दिन के आयोजन में रात दिन सेवा में तत्परता के लिए भारती निकेतन स्टाफ का आभार जताया। विभिन्न टीमों के प्रभारी शिक्षकों ने श्रीडूंगरगढ़ की सेवा भावना व खिलाड़ियों के लिए की गई भोजन व आवास की व्यवस्थाओं की खूब सराहना की, प्रभारी शिक्षकों व खिलाड़ियों ने संस्थान का आभार जताया। इस दौरान स्कूल के अनेक विद्यार्थी, मौजिज लोग, शिक्षा विभाग के बड़ी संख्या में शिक्षकगण शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत व आयोजक भारती निकेतन के श्याम सुदंर स्वामी ने किया सहयोगियों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहयोगियों का किया सम्मान, स्वामी ने जताया सभी का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समापन समारोह में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी व शिक्षकों सहित अनेक मौजिज लोग हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता टीम के प्रतियोगियों ने मंच पर दी शानदार प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, उत्साहित खिलाड़ियों ने जताया आयोजक का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं ने उत्साह के साथ ट्रॉफी लेकर बनाया विक्ट्री का सिंबल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मानित हुए ऑलऑवर विजेता खिलाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाड़ियों ने लिए मैडल जताई प्रसन्नता।