Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में लगातार आगजनी की घटनाओं ने चितांओं का माहौल बना दिया है। कल रोही दुसारना के बाद आज दोपहर गांव बाना की रोही में बीदासर रोड पर स्थित एक किसान के खेत में पसीने से पकी हुई कणक की फसल जलकर राख हो गई है। किसान जैसाराम पुत्र खींयाराम बाना के खेत में ग्यारह हजार की लाइन के ढीले तारों ने आपस में रगड़ खाई और इससे उत्पन्न चिंगारियों से खड़ी कणक ने आग पकड़ ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब तीन बीघा में फसल जलकर राख हो गई है। आस पास के किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया व किसानों ने बताया कि ढीले तारों की शिकायत कई बार कर चुके है परंतु विभाग द्वारा सुनवाई ही नहीं की जाती है। बता देवें कई गांवो से ढीले तारों की शिकायत लगातार ग्रामीण करते है और बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतों के निस्तारण का इंतजार लोग कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना की रोही में लंबी दूरी में जलकर राख हुई कनक की फसल।