Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2024। क्षेत्र में इन दिनों गेंहू की फसल पकाव पर है एवं गेंहू की पकी हुई फसल को एक चिंगारी भी तबाह कर सकती है। ऐसी ही एक चिंगारी बिजली के तारों से निकली व क्षेत्र के गांव माणकरासर में किसानों की उम्मीदों की काल बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव माणकरासर में मोहनलाल कुलडिया के खेत पर फसल पकी हुई है एवं गांव से सट ही स्थित इस खेत में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेंहू की फसल ने आग पकड़ ली। सुखी फसल के कारण आग अत्यंत तेजी से फैली एवं जब तक ग्रामीण ट्रेक्टर-करावा से आग व बची हुई फसल के बीच में खाई बना पाते तब तक करीब 10 बीघा क्षेत्र में खड़ी फसल पूर्णतया जल कर खाख हो गई। फसल के साथ साथ 25 फव्वारों की लाईन भी जल गई। आग की लपटें देख कर गांव से करीब 15 ट्रेक्टर मौके पर पहुंचें एवं हेरा लगा कर बची हुई फसल को आग की चपेट में आने से बचाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माणकरासर की आबादी तक दिखाई दिया फसल जलने का धूंवा, ग्रामीण भागे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आग इतनी तेज रही कि पास भी नहीं पा पाए बुझाने के लिए।