Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-10-10 at 22.18.22
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2024। शारदीय नवरात्र के पर्व पर पूरे अंचल में माता के पूजन के अनेक आयोजन हो रहें है। आज सप्तमी को एक ओर माँ करणी के जन्मोत्सव पर माँ के पूजन के कार्यक्रम संपन्न हुए वहीं दूसरी और कस्बे में पहली बार माँ को विशाल चुनड़ी औढाने का भव्य आयोजन धुपड़ परिवार द्वारा किया गया है। परिवार द्वारा माँ को रिझाने के लिए 237 मीटर चुनरी औढ़ा कर फ्रुट सवामणी का भोग लगाया गया। गुरूवार को श्रीकरणी ज्वेलर्स, अहमदाबाद, जेपी ज्वेलर्स श्रीडूंगरगढ़ व श्रीकरणी हेरिटेज के जगदीश धुपड़ परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज की मातृशक्ति शामिल हुई। धुपड़ परिवार अपने घर से गाजे बाजे के साथ नाचते गाते विशाल चुनड़ी लेकर मंदिर पहुंचा। मंदिर में पुजारी ने माँ आशापुरा की विशेष ज्योत पूजन संपन्न करवाया और उसके पश्चात परिवार द्वारा माँ को चुनड़ी औढ़ाई गई। पूरी चुनरी औढ़ाने के दौरान माता के भजन व कीर्तन का दौर जारी रहा। मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। माता को फ्रुट की सवामणी का भोग लगाया गया व भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। परिवार की बड़ी बहू अयोध्या सोनी ने बताया कि माँ के लिए ये विशेष चुनड़ी तैयार करवाई गई जिसमें 108 चुनड़ी व उसके आगे एक खरी चुनड़ी जिसमें 108 चांदी की गिन्नियां लगवाई गई है। इस कार्यक्रम में पवन धुपड़ व रणजीत धुपड़ सहित परिवार के लोग व बहन बेटियां कार्यक्रम में शामिल हुई। स्वर्णकार समाज के लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली व माँ के जयकारे लगाए। धुपड़ परिवार ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगदीश धुपड़ परिवार ने 237 मीटर लंबी चुनड़ी माता को औढ़ा कर लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन के दौरान मंदिर में गूंजते रहें माँ के भजन कीर्तन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनड़ी में एक खरी चुनड़ी जिसमें 108 चांदी की गिन्नियां लगाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाजे बाजे के साथ चुनड़ी लेकर धुपड़ परिवार पहुंचा माँ के दरबार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर्षोल्लास से संपन्न हुआ आयोजन।