Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
d4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के कई गांवो में राहत की बूंदे बरसी है और इससे किसानों के चेहरे खिल गए है। हमारे पूरे अंचल में बारानी व सिंचित फसलों के पकने का समय चल रहा है और एक अच्छी बरसात की यहां सख्त जरूरत है। शनिवार को धीरदेसर चोटियान में हल्की बरसात हुई तथा आज सोनियासर मिठिया सहित आस पास के गांवो में अच्छी बरसात हुई है। अमृतवासी घाबरिया की ओर भी तीन से चार अंगुल बरसात हुई है। बता देवें मौसम विभाग ने अभी पांच सात दिन मानसून के टिकने की घोषणा की है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गर्मी का पारा परवान पर है और आज सुबह हल्के बादल नजर आए पर यहां नागरिकों को राहत नहीं मिली है। विभाग ने 14 सितंबर तक दक्षिण पूर्वी जिलों में येलो अर्लट जारी किया है हालांकि बीकानेर में केवल बादल छाए रहने व कहीं कहीं हल्की बरसात होने के संकेत दिए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में शनिवार को बरसी कुछ राहत की बूंदे। फोटो प्रभुलाल सुथार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में आज बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में ग्रामीण प्रसन्न हुए व किसानों के चेहरे खिल उठे।