Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रेल 2022। कमीशन खोरी के चक्कर में हवा हो रहे निशुल्क चिकित्सा के सरकारी प्रयासों को वास्तविक रूप से धरातल पर आमजनता के हित में लागू करवाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में युवाओं ने नई पहल की है। युवाओं ने गांधीगिरी करते हुए गेट वेल सून सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत मंगलवार को पहले दिन तो चिकित्सकों को गुलाब के फुल के साथ आग्रह पत्र दिया गया था एवं रोगियें को सरकार के नियमानुसार चिकित्सालय में निशुल्क उपलब्ध दवाईयां ही लिखने एवं बाहर से अनावश्यक जांचें नहीं करवाने का आग्रह किया गया था। इसी क्रम में बुधवार को दुसरे दिन युवाओं की टोली ने चिकित्सालय के बाहर खड़े होकर चिकित्सालय से निकलने वाले रोगियों की पर्चियां देखी एवं बाहर की दवाईयां लिखे होने या नहीं लिखे होने की जांच की। इस पर कई रोगियों की पर्चियों में बाहर की दवाईयां लिखी पाई गई एवं युवाओं ने तुरंत वह पर्चियां व बाहर की दवाईयां खरीद किए हुए रोगियों के फोटो अधिकारियों को भेजे है एवं श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय में फैली इस कमीशनखोरी की बिमारी से निजात दिलवाने की मांग की है। बुधवार को अभियान में संतोष विनायकिया, श्रवणसिंह पुदंलसर, हनुमान माली आदि सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने दि निशुल्क दवा योजना की जानकारियां, जनता को बताए उनके अधिकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गेट वेल सून सीएचसी अभियान के तहत रोगियों की पर्चियों की जानकारी लेते युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सालय पहुंचने वाले रोगियों को निशुल्क दवा योजना की जानकारी देते गेट वेल सून सीएचसी से जूडे युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में बाहरी दवाई खरीदने को मजबुर रहे रोगी।