Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2023। गली में कचरा फैंकने गई एक महिला से चार जनों ने पति बेटी सहित मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास निवासी अजुर्नराम पुत्र मघाराम ब्राह्मण ने इसी बास के दिनेश, बृजलाल, राजू व कैलाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की रात करीब 8 बजे मेरी पत्नी जूठा पानी फैंकने बाहर गली में गई तो आरोपियों ने एकराय होकर मेरी पत्नी से मारपीट की। शोर सुनकर मेरी बेटी और मैं छुड़वाने लगे तो उनपर लाठी से वार किया। आरोपियों ने मेरी पत्नी की लज्जाभंग करते हुए गले में पहने सोने के चार फुलड़े तोड़ कर निकाल लिए। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने आकर बचाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बलवीरसिंह के सुपुर्द कर दी है।