Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2021। निजी शिक्षण संस्थानों का संगठन सेवा ने बिना टीसी के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में प्रवेश के सरकारी निणर्यों व नियमों का अध्ययन व विश्लेषण करने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। संगठन ने कहा कि बिना टीसी प्रवेश लेने वाले सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। समिति में मनीष शर्मा रामलाल जाखड़ राकेश व्यास, राजूराम डेलू, मोहनसिंह मील, विक्रम सिंह राठौड़, बजरंग गोदारा, कुंभाराम घिंटाला, नवरंग पुनिया, कांति प्रकाश, रामकिशन धतरवाल, नरेंद्र सिद्ध, भागीरथ भादू, हरिसिंह शेखावत, माला राम खिलेरी, सुरेश खिचड़ को शामिल किया गया।

रमन कॉलेज में सम्पन्न बैठक में कई समस्याओं पर हुई चर्चा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में रमन पॉलिटेक्निकल कॉलेज में निजी शिक्षण संस्थाओं के स्कूल एजूकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा, राजस्थान की बैठक शनिवार को संपन्न हुई और इसके सदस्य स्कूलों ने बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू व ओमप्रकाश भाकर ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने हाईकोर्ट में दायर ऑफलाइन आरटीई भुगतान हेतु याचिका पर हुए निर्णय की समीक्षा करते हुए आगे कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। परीक्षाओं पर चर्चा की गई और राज्य सरकार द्वारा ओमीक्रोम के संबंध में जारी गाइडलाइन पर भी चर्चा की गई। तथा शेष शिक्षा सत्र में सिलेबस को किस तरह संपन्न किया जाए इस पर भी चर्चा की गई। कोडाराम भादू ने संगठन को मजबूत करने के विषय में सदस्यों से चर्चा की तथा इस संबंध में सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।