Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। भारत माता की जय के नारे, वंदे मातरम के उद्घोष, शिवजी, बालाजी व रामजी के जयकारे, बरसते फूल, जागरण में बैठे-खड़े सैंकड़ो नागरिक, भजनों पर झूमते श्रद्धालु और बाबा प्रकाशदास महाराज के शानदार भजन, ये नजारा था गोपालदास चौक गौरव पथ पर आयोजित विशाल जागरण का। नववर्ष की पहली संध्या नागरिकों ने जागरण में राष्ट्रभक्ति व रामभक्ति का संकल्प लेते हुए मनाई। बाबा ने राष्ट्रगान के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति प्रारंभ की और जमकर जयकारे लगवाएं। अमलिडो और भोलेनाथ रे भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। बाबा ने युवाओं को नशे से मुक्त रहने का आह्वान किया और सत्संग का साथ कर देशभक्ति व गौभक्ति का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। बाबा ने जागरण में उमड़ी भीड़ पर पुष्पवर्षा की और नागरिकों ने बाबा पर पुष्पवर्षा की। मास्टर नानू (बर्फानी बाबा) ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी। जागरण में हर वर्ग हर जाति व बाजार के प्रायः सभी व्यापारी उपस्थित रहें व भजनामृत का आनंद लिया। आयोजक श्री भैरव भक्त मंडल श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने बाबा का स्वागत सम्मान किया। मंडल सदस्यों के साथ आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने व्यवस्था संभालने में सेवाएं दी। मातृ शक्ति की व्यवस्थाओं को दुर्गावाहिनी की युवतियों ने संभाला।

https://fb.watch/jr1PTX3GBn/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत प्रकाशदास महाराज ने बिखेरें देशभक्ति व रामभक्ति के रंग, झूम उठे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बर्फानी बाबा ने सुनाए शानदार भजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ो शहरवासियों ने लिया जागरण में भजनामृत का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मातृशक्ति ने भी दर्ज करवाई उपस्थिति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा प्रकाशदास ने युवाओं से नशे से मुक्त होकर देश व धर्म के कार्यों से जुड़ने व गौसेवा करने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा ने देशभक्ति गीत भी सुनाए, लगवाए भारत माता की जय के नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में गोपालदास चौक पर उमड़ी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा के साथ भक्तिरस में झूमे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा ने हर घर भगवा ध्वज फहराने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा के साथ गाया श्रद्धालुओं ने देशभक्ति गीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा ने भक्तों पर बरसाए फूल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा प्रकाशदास ने क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए फलने फुलने का आशीर्वाद दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमानजी, भोलेनाथ, रामजी के जयकारों से गूंज उठा श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आधी रात बाद मोबाइल की रोशनी कर सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने मानो सितारे जमीन पर उतारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा ने भारत को विश्वगुरू बनाने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मध्यरात्रि से अलसुबह तक गूंज भजन गीत, डटे रहें भजनप्रेमी।

देखें अन्य विभिन्न फोटो