Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-10-15 at 4.20.43 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2023। पूरी दुनिया में प्रसिद्ध आरती श्रीडूंगरगढ़ वासियों के लिए पहली बार श्रीडूंगरगढ़ में लेकर आ रहा है श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स द्वारा आयोजित “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” का आगाज माँ अम्बे की भव्य आरती से होगा। आगामी 18 व 19 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार ऐसा गरबा महोत्सव होगा जो आज तक का भव्यतम आयोजन होगा। बुधवार शाम काशी और पुष्कर के पंडितो द्वारा गंगा घाट की आरती का दृश्य श्रीडूंगरगढ़ में साकार किया जाएगा। अनेक विशाल दीपक के साथ माता की भक्तिमय आरती के साक्षी बनने के लिए आप भी तैयार हो जाए। आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि भक्ति और शक्ति के इस उत्सव को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ यादगार बनाएं। ऐसा अद्भुत भक्तिमय दृश्य शहरवासी देख पाएंगे जिसे गंगा किनारे देखा जाता है। क्षेत्र में होने वाले सबसे बड़े सांस्कृतिक समारोह में नागरिक झूम उठेंगे। दोनों दिन आयोजन में अनेक विशेष आकर्षण होंगे। समारोह में 60 से ज्यादा प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा और सभी विजेताओं को एटूजेड कृष्णा मोबाइल के कृष्णा राजपुरोहित के सहयोग से पुरस्कृत किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ वासियों में जबरदस्त उत्साह, बचे है सिमित पास।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिवर्ष करणी हैरिटेज में होने वाला ये महोत्सव इस बार झंवर बस स्टैंड पर स्थित रेनबो गार्डन में आयोजित होगा। रेनबो रिसोर्ट गार्डन के नरपत गहलोत, पवन पुगलिया, दिनेश मदान ने बताया कि सुरक्षित माहौल में गरबा महोत्सव आयोजन के लिए से बड़ा, खुला और श्रेष्ठ लोकेशन है और शहर के नजदीक होने के कारण शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। बता देवें प्रति पुरूष संभागी के साथ महिला संभागी का होना अनिवार्य है और प्रवेश केवल पास से ही होगा। पास समिति संख्या में है और नागरिकों में उत्साह जबरदस्त है इसलिए आप अपना पास आज ही सुरक्षित करें। आप पास ले सकते है श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय से, सिंधी कॉलोनी के रवि रिझवानी से, मुख्य बाजार में दुर्गा पान भंडार के अमित पारिक से, भैंरूजी मंदिर के पीछे गौरव पथ पर रूपेश गारमेंट के रवि सिंधी से, एसडीसी डांस एकेडमी के सोमदत्त सेन से, प्रज्ञा केकरी की प्रज्ञा वैद से, कॉरियोग्राफर सुरभि भोजक से, पार्षद रजत आसोपा से, लेंग्वेज ट्री के राज सर से, सृजन क्लासेज के मोहित भोजक से प्राप्त कर सकते है।

होगी पुरस्कारों की बौछार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में पुरस्कारों की बौछार होगी और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभागियों के प्रति दिन 30 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिनमें बेस्ट सिस्टर्स जोड़ी, फैमिली डांसर्स, मोस्ट ब्यूटीफुल जोड़ी, सेल्फी क्वीन, बेस्ट सास बहू जोड़ी, बेस्ट देवरानी जेठानी जोड़ी, गुजराती क्वीन, वॉलीवुड तड़का, गरबा ड्रेस ऑफ द डे, गुजराती कपल ऑफ द डे, गरबा डांसर, गरबा डांसर जूनियर, बेस्ट मां बेटी जोड़ी, बेस्ट गुजराती ग्रुप, फेस ऑफ द डे सहित, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस जूनियर, बेस्ट डांसर फीमेल, बेस्ट डांसर मेल, बेस्ट जूनियर डांसर, बेस्ट कपल ऑफ द डे, बेस्ट हेयर स्टायल, ग्लैमर फेस ऑफ द डे, बेस्ट स्माइली फेस के पुरस्कारों से प्रतोभागियों को नवाजा जाएगा। आप भी गरबा में झूमने के साथ अपने उपहार जीतने के लिए आज ही तैयारी प्रारंभ कर देवें।