Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
SDT_news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2022। अपने छोटे भाई को सरकारी नोकरी में भेज कर घर की गरीब परिस्थितियों को ऊपर उठाने के मजबूत इरादे रखने वाला एक परिवार का युवा कंधा असमय काल का ग्रास बन गया है। गांव रिड़ी में 25 वर्षीय युवा बजरंग लाल पुत्र संतलाल जाखड़ खेत में काम करते हुए गुरुवार को करंट का शिकार हो गया। घटना के बाद गांव रिड़ी में मातम पसरा है और गांव में इस युवा की दुःखद मौत से माहौल गमगीन है। बजरंगलाल गुरुवार सुबह अपने खेत में कृषि कार्य करते हुए करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई। परिजनों को घटना का पता शाम को चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। एएसआई बलबीर की टीम मौके पर पहुंची व शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ व ग्रामीण युवा मौके पर एकत्र हो गए व परिजनों के साथ रहें। 2 बहनों व एक छोटे भाई सहित परिवार की जिम्मेदारी बजरंगलाल के कंधों पर ही थी। वह अपने छोटे भाई को सरकारी नोकरी में देखना चाहता था और इस हेतु खेत में कड़ी मेहनत करने के साथ भाई को जोधपुर कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करवा रहा था। बता देवें मृतक बजरंग का भाई श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का नियमित पाठक है और वह कल शाम को जोधपुर से गांव आने के लिए रवाना हुआ था। ग्रामीणों के आग्रह पर मानवीय संवेदनाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने गुरुवार को खबर का प्रकाशन नहीं किया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में करंट की चपेट में एआया 25 वर्षीय युवक बजरंगलाल, छिन गया परिवार का मजबूत सहारा।