Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2024। 1200 से ज्यादा टायर, करीब 300 फ़ीट से ज्यादा लंबे और हजारों टन वजनी 3 विशालकाय ट्रक कांडला पोर्ट से पानीपत रिफाइनरी तक जाने के दौरान आज श्रीडूंगरगढ़ से होकर गुजर रहे है। हर एक ट्रक के 384 टायरो वाले 100 फ़ीट लंबे डाले को 20 टायरों वाले दो विशेष पॉवरफुल ट्रकों से खिंचा जा रहा है। ये तीनो ट्रक कुछ ही देर में हाइवे से श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से होकर गुजरेँगे। यहां से पार करवाने के लिए एहतिहात बरतते हुए घुमचक्कर इलाके की बिजली बंद कर दी गई है और घुमचक्कर सर्किल को तोड़कर क्रेन से इनके गुजरने के लिए मार्ग बनाया जा रहा है। घुमचक्कर से चारो और यातायात बाधित हो गया है और लोग खासे परेशान भी हो रहें है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों में कौतुहल का विषय बन गया है व लोग इसे देखते हुए वीडियो भी बना रहें है।