Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2020-08-10 at 22.08.13
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आज फाइनेंस कर्मी से लूट करने के 3 आरोपियों को जेसी करवाया। तथा बिग्गा हत्याकांड के आरोपियों को भी पकड़ कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया।
नेशनल हाईवे पर गांव बिग्गा से रिकवरी कर आफिस लौट रहे एक फाईनेंस कर्मी के साथ पिस्तौल दिखा कर लूट करने के आरोपियों को बीकानेर जेल भेज दिया गया है। थानाधिकारी वेदपाल श्योराण ने टाइम्स को बताया कि लूट करने वाले बीकानेर निवासी युवक आदिल हुसैन एवं लूट की योजना बना कर बीकानेर से युवक को बुलाने वाले बिग्गा निवासी युवक दिलीप एवं राधेश्याम रेगर को दो दिनों के रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। श्योराण ने टाइम्स को बताया की बिग्गा गांव में बीकानेर से फोन कर गांव बुलाने एवं गांव आने पर बंधक बना कर मारपीट कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां आरोपी बिग्गा निवासी लक्ष्मण पूरी गुंसाई एवं उसके साले गांव शेरेंरा निवासी जगदीश पूरी गुंसाई को दो दिनों के रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द किया गया है। थानाधिकारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि घटना में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है एवं घटना के कारणों का पता लगाने सहित हथियारों की बरामदगी के प्रयास जारी है।