Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2021। मंगलवार को नोखा में और बुधवार को बीकानेर में पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाले शातिर लुटेरों को श्रीडूंगरगढ़ में की गई वारदात महंगी पड़ गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के जवानों की त्वरित प्रयास और तकनीकी सक्षमता के कारण श्रीडूंगरगढ़ पुलिस इन लुटेरों पर भारी पड़ी है। पुलिस जवानों ने इन लुटेरों को धर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के झंवर बस स्टैंड पर जैसलसर सरपंच पति भीखाराम जाखड़ के साथ झांसा देकर 2 लाख की लूट करने वाले इन लुटेरों को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ में पकड़ लिया है और 1 बाइक, 1 गाड़ी सहित तीन लुटेरों को श्रीडूंगरगढ़ लाया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी थोड़ी देर बाद दी जाएगी। इन लुटेरों द्वारा ऐसी ही वारदात नोखा और बीकानेर में भी की गई थी। कई वारदातें इनके द्वारा किये जाने की संभावना है। तीनो लुटेरे अलवर साइड के निवासी बताए जा रहे हैं।