Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2022। आगामी 9 अक्टूबर को जिले का बड़ा राजनैतिक कार्यक्रम बीकानेर में जूनागढ़ के सामने आयोजित होगा एवं इस कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के राजनैतिक सक्रिय लोग भी शामिल होगें। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीकानेर आएगी एवं इस कार्यक्रम में पार्टी से निष्काषित पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को भाजपा में शामिल किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीले चावल लेकर देवीसिंह भाटी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और कस्बे के सिद्ध धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। कस्बे के पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी एवं पूर्व जिला परिषद हेमनाथ जाखड़ की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच हनुमानमल व्यास ने की। सभा में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ मूंड, पूर्व सरपंच कालू नाथ सिद्ध,नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार,पार्षद अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, राम सिंह जागीरदार, पंचायत समिति सदस्य भींयानाथ सिद्ध, सरपंच मोहन स्वामी, पूर्व पार्षद रोशन अली, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता तोलाराम जाखड़, ओम राणावत, प्रेम सिंह पंवार, धन्नेसिंह, बजरंग सिंह, मोहन सिंह देवड़ा, लक्ष्मण सिंह, मदन मेघवाल, गोविंद पारीक, भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, विशाल सिंह, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नाई, जेठाराम भांभू, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, नंदू सिंह राजपुरोहित, मांगीलाल सिंह राजपुरोहित, पदमनाथ बलिहारा, पूर्व सरपंच ओमनाथ सिद्ध, सरपंच गिरधारी सिंह राजपुरोहित, श्रवण सारस्वत बापेऊ, श्रवण नाई मोमासर, महेश शर्मा, रणजीत सिंह, पुरखाराम धतरवाल, पोकर नाथ सिद्ध, जगदीश भादू, शिव नाई, इंद्र जाजू, लेखराम खाती, गोविंद पारीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे। सभी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च बताया एवं 9 अक्टूबर दोपहर 3 बजे बीकानेर सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। वहीं इस सभा का भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष सहित क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की अनुपस्थिती रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर सभा में पहुंचने के लिए आयोजित सभा को संबोधित करते पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्ष भागीरथ मूंड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा को संबोधित कर बीकानेर पहुंचने का आह्वान करते देवीसिंह भाटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में मौजूद रहे बड़ी संख्या में भाजपा के पूर्व पदाधिकारी एवं नेता, जनप्रतिनिधि।