Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2020। विद्युत विभाग की शर्मनाक कार्यप्रणाली का जीवंत उदाहरण श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आड़सर बास में देख जा रहा है। यहां सड़क से केवल 3 फिट की ऊंचाई पर स्थित एक हाईवोल्टेज ट्रांसफार्मर हर वक्त हादसों को निमंत्रण दे रहा है। मोहल्लेवासियों द्वारा लगातार इस संबध में आवाज उठाने के बाद भी विभाग के कानों पर लापरवाही का पर्दा चढ़ा हुआ है। मौहल्लेवासी भरत सुथार ने बताया कि आड़सर बास के वार्ड 25 में पूनमचंद नाई ठेकेदार की मकान के पीछे लगे ट्रांसफार्मर की जमीन से ऊंचाई 3 फिट से भी कम रह गई है एवं यहां पर मौहल्लेभर का गंदा पानी भी हर समय एकत्र रहता है। ऐसे में आए दिन कुत्ते, गौवंश आदि ट्रांसफार्मर की चपेट में आ रहे है एवं कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबध में कई बार मोहल्लेवासियों ने विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिए है और गत 28 जून को सामूहिक ज्ञापन दिया गया था लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी अभी तक विभाग ने इसे ऊंचाई पर लगाने के बजाए किसी कार्मिक ने मौका तक नहीं देखा है। विभाग बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है वहीं दूसरी और मौहल्लेवासी अब आंदोलन का मन बना रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 25 में हादसों को न्यौता देता ट्रांसफार्मर सड़क से मात्र 3 फिट ऊपर है।