Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पूनरासर धाम में भादवा मेले को लेकर उत्साह, तीन दिन बाबा के दरबार में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। पूनरासर धाम में भादवा मेले को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मंगलवार को बाबा के दरबार में विशेष ज्योत का आयोजन हुआ। इसके साथ ही पूनरासर के बाजारों में मेले की रौनक नजर आने लगी है। बाजारों को सजाया जा रहा है और दुकानदार भी श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। पूनरासर मंदिर के मुख्य पुजारी धनराज बोथरा एवं राजा बोथरा ने बताया कि पूनरासर धाम में 17, 18 और 19 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय भादवा मेला आयोजित होगा। मेले के दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूनरासर पहुंचकर बाबा के दर्शन करेंगे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। मेले को लेकर धाम में धार्मिक उत्साह के साथ बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। रंग-बिरंगी सजावट के साथ बाजार मेले के लिए तैयार हो रहे हैं। तीन दिनों तक पूनरासर धाम में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिलेगा।

सुरजनसर में आज गूंजेंगे बाबा के जयकारे, कल भरेगा हरिराम बाबा का प्रथम भव्य मेला
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सुरजनसर में धार्मिक आस्था से जुड़ा दो दिवसीय आयोजन होगा। गांव में आज भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, वहीं कल हरिराम बाबा का प्रथम भव्य मेला भरेगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जागरण में भजन एवं धार्मिक प्रस्तुतियां डी जाएंगी तथा हरिराम बाबा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। अगले दिन मेले में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर जागरण एवं प्रथम भव्य मेले में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।