Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-10-11 at 17.49.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर में स्वर्णकार माताजी मंदिर के पास ताल मैदान में नवरात्र का भव्य मेला सज गया है। 10 दिवसीय राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर-2026 आज शाम 6 बजे से शुरू हो रहा है। मेले का विधिवत उद्घाटन शहर के मौजिज लोग गणेश पूजन के साथ फीता काटकर करेंगे। प्रति वर्ष की भांति ट्रेड फेयर में इस वर्ष भी विभिन्न आकर्षक झूले लगाए गए है। वहीं विभिन्न घरेलू सामान, हेंडलूम बाजार में विभिन्न रेंज में कपड़े, इमिटेशन ज्वेलरी सहित सैंकड़ो सामानों की दुकानें सज गई है। मेले में चाइनीज फूड के साथ भेल, गोलगप्पे, आइसक्रीम सहित अनेक खाने की स्टालें लगाई गई है। नवरात्र के दौरान क्षेत्रवासी मेले में पहुंच कर सांस्कृतिक मनोरंजन का लुफ्त उठा सकेगें।