Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-12-05 at 21.25.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2025। बुधवार रात को खेत में बनी पानी की डिग्गी में मिले युवती के शव के प्रकरण में शुक्रवार को दिन भर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय के बाहर गहमागहमी का माहौल रह एवं दिन भर में वार्ताओं के कई दौर के बाद आखिर देर रात वार्ता में सहमति बनी एवं परिजनों ने शव लेने पर रजामंदी दे दी। हालांकी मृतका का पोस्टमार्टम गुरूवार को ही हो गया था। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, भाजपा नेता गुमानसिंह राजपुरोहित भी मोर्चरी के बाहर पहुंचें एवं मामले के जांच अधिकारी पुलिस सीओ निकेत कुमार व धरनार्थियों के साथ रात्रि 9.15 बजे वार्ता समझाईश शुरू की। विधायक की मध्यस्थता से माहौल सकारात्मक बना एवं विधायक द्वारा मामले के आरोपियों की शनिवार को हर हाल में गिरफ्तारी हो जाने एवं मामले की गहन जांच के साथ दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने के आश्वासन के बाद देर रात करीब 11 बजे परिजनों के साथ सहमति बनी। परिजन शव लेने को तैयार हो गए है एवं शनिवार सुबह शव गांव ले जाया जाएगा।