Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-05-29 at 21.08.46
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2024। राजस्थान बोर्ड ने आज 10वीं का परिणाम जारी किया और परिणाम के बाद क्षेत्र में उत्साह व उत्सव का माहौल नजर आया। अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के होनहारों ने श्रेष्ठ परिणाम दिया है। संचालक डॉ रजनीश कौशिक ने स्कूल के बच्चों व अभिभावकों को बधाई देते हुए बताया कि स्कूल की छात्रा चंद्रकांता पंगाल 96.52% लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर पारूषि गोदारा ने 95.33%, तृतीय स्थान पर तमन्ना राठी 94.83% लेकर रही, चतुर्थ स्थान पर 94% के साथ अश्लेषा मारू, मुस्कान खोखर, दक्ष मंडा ने अव्वल नबंर हासिल किए है। उन्होंने बताया कि स्कूल में 10वीं कक्षा में 43 बच्चों में से 10 बच्चे 90% से अधिक अंक लाए है वहीं 25 बच्चे 75 से अधिक अंक से उत्तीर्ण हुए है। 43 में से 40 बच्चों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। परिणाम के बाद स्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। उनका मुंह मीठा करवाकर फुलमालाएं पहनाई गई।