Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-09-01 at 17.22.16
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2024। पैसों से पुरस्कार खरीदना तो आजकल खासा चलन में है लेकिन क्षेत्र में सार्वजनिक शिक्षा स्तर उन्नयन में अपनी धनराशि समर्पित कर वास्तविक रूप से समाज सेवा करने वाले क्षेत्र के भामशाहों ने रविवार को प्रदेश से लेकर जिले तक श्रीडूंगरगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उदयपुर में राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलवार के हाथों सें श्रीडूंगरगढ़ के जतनलाल पारख को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान दिया गया है। इसी प्रकार जिले में भी क्षेत्र के 18 भामाशाहों को जिला स्तरीय सम्मान दिया गया है। पढ़ें खबर विस्तार से:-

पारख व शर्मा को मिला राज्य स्तरीय सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश स्तरीय भामाशाह सम्मान आयोजित किया गया है। जिसमें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने प्रदेश भर के राजकीय स्कूलों में 15 लाख से अधिक सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। इन भामाशाहों द्वारा न्यूनतम 15 लाख एवं अधिकतम सर्वाधिक दान 14.40 करोड़ रुपए का सहयोग इस वर्ष में किया गया है। प्रदेश स्तरीय सम्मान में श्रीडूंगरगढ़ के समाजसेवी एवं जीव-जतन जनकल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जतनलाल पारख को उनके द्वारा करोड़ों की लागत से बनवाए गए सदूदेवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय का निर्माण करवाने के लिए प्राप्त हुआ है। पारख सम्मान लेने अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और समारोह में भाग लिया। इनके साथ ही श्रीडूंगरगढ़ के महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल में शिक्षक एवं महात्मा गांधी स्कूल के साथ साथ राउमावि श्रीडूंगरगढ़, राउमावि रीड़ी में भामाशाहों को प्रेरणा देने वाले रमेश शर्मा को राज्य स्तरीय प्रेरक का सम्मान दिया गया है। शर्मा के साथा सम्मान लेने के लिए उनके पिता एवं बड़े भाई भी उदयपुर पहुंच कर समारोह में शामिल हुए। समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री द्वारा इन भामाशाहों का आभार जताया गया। दिलावर ने राजस्थान की शान भामाशाह द्वारा महाराणा प्रताप को स्वाभिमान की रक्षा के लिए दिए गए सहयोग को अतुलनीय एवं अविस्मरणीय बताया। उसी तर्ज पर इन दानदाताओं द्वारा प्रदेश के शिक्षा स्तर में बढ़ावा देने के लिए किए गए सहयोग को अविस्मरणीय बताया।

जिला स्तरीय सम्मान में छाया श्रीडूंगरगढ़।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान के जिले में कुल 21 भामाशाहों में से 18 भामाशाह श्रीडूंगरगढ़ के सम्मानित हुए है। वहीं 5 प्रेरकों को जिला स्तरीय सम्मान दिया गया है। ये पांचो ही श्रीडूंगरगढ़ से है। भामाशाह रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, बजरंगलाल भामू, हरिओम शर्मा, मनोज कुमार नाई, आनंद पारख व भीखमचंद पुगलिया के प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश गांधी, राजेन्द्र राखेचा के प्रतिनिधि श्रीगोपाल राठी, रमेश लूणिया के प्रतिनिधि जितेन्द्र सोनी, मोहम्मद रमजान, प्रदीप सिखवाल, दिलिप बिहाणी, मदनलाल शर्मा, महावीर बोथरा, पवन सोनी, किशनलाल शर्मा राउमावि रीड़ी, पूर्णमल नैन एवं सहयोगी, रामस्वरूप प्रजापत को सम्मानित किया गया। वहीं पांच प्रेरक प्रधानाचार्य विमला गुर्जर, रामप्रताप जाखड़, राजूनाथ सिद्ध, पवन गोयतान व जितेन्द्र कुमार सोनी को भी जिला स्तरीय भामाशाह प्रेरक का सम्मान प्राप्त किया है। विधायक जेठानंद व्यास व जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग ने सभी को बधाई दी। इस दौरान सत्यप्रकाश आचार्य, सुरेंद्र सिंह शेखावत, राजकुमार किराडू सहित अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तर पर भामाशाह जतनलाल पारख व प्रेरक रमेश शर्मा हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तर पर सम्मानित हुए श्रीडूंगरगढ़ के 18 भामाशाह व 5 प्रेरक हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ को मिला जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा उद्यमी व समाजसेवी बजरंग भामू को मिला भामाशाह सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा के सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम शर्मा को मिला भामाशाह सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट मनोज नाई को मिला भामाशाह सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोसरिया के पवन सोनी को मिला जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान।