Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-05-26 at 13.34.22
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2024। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की आम सभा एवं चुनाव रविवार को सभा भवन में आयोजित हुए। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष विजयराज सेठिया एवं मंत्री पवन सेठिया ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तूत किया। जिस पर व्यापक चर्चा हुई एवं चर्चा के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सुशीला देवी पुगलिया को सभा का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी तेजकरण ड़ागा ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतू पूर्व में चार नामाकंन दाखिल किए गए थे व चारों ने ही सुशीला देवी पुगलिया के नाम का अनुमोदन कर अपने नामांकन वापस ले लिए थे। इसके बाद 678 सदस्यों की सभा का अध्यक्ष का जिम्मा पुगलिया को दिया गया। विदित रहे कि पुगलिया स्वंय कई संस्थाओं में पदाधिकारी है एवं उनके पति भीखमचंद पुगलिया व ससुर धर्मचंद्र पुगलिया भी क्षेत्र के प्रबुद्ध समाजसेवी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।