Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2021। ना जाने कितनी बलि लेगा बिजली विभाग, यह यक्ष प्रश्न क्षेत्र में बिजली विभाग की अव्यवस्था के कारण हो लगातार हो रही मौतों के बाद क्षेत्र में हर जुबान पर है। बिजली करंट की चपेट में आने से क्षेत्र के युवा अकाल मौतों का शिकार हो रहें है। क्षेत्रवासी गांव बाना, गांव देराजसर में बिजली विभाग के लचर सिस्टम से हुई मौतों के गम से उबरे ही नही थे कि इसी सिस्टम ने गांव शेरूणा में एक घर का कुलदीपक सदा के लिए अंधेरे में गुम कर दिया है। गांव शेरुणा की रोही में करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक आईदान पुत्र सुगनाराम गोदारा की मंगलवार को मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को युवक को कृषि कार्य करते हुए खेत मे करंट लगा और परिजन गम्भीर अवस्था मे बीकानेर उपचार के लिए ले गए। वहां से तबियत ओर बिगड़ने पर जयपुर रैफर किया गया और मंगलवार को परिजन उसे जयपुर ले जा रहे थे। लखासर के पास ही युवक ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में अभी मर्ग दर्ज नहीं हुई व युवक के परिजनों का हाल बेहाल है और पूरे गांव में मातम छाया है। पिछले सात दिनों में तीन युवाओं की जिंदगी छीनने वाला बिजली विभाग ने जाने कब सुध लेगा और अपना सिस्टम सुधरेगा।