Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-11-16 at 09.34.50
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2025। करीब आधी रात के अंधेरे में एक युवक पिस्टल के साथ 18 जिंदा कारतूस लेकर घर से रवाना हुआ और पुलिस की सजगता ने उसे हवालात में पहुंचा दिया।
बीती रात करीब 11 बजे कालू थाने के हैड कांस्टेबल हवासिंह की अगुवाई में कांस्टेबल राजवीर ढाका, सुनील कुमार, सुंदरलाल ने कालू थाने के सामने ही नाकाबंदी की। कुछ ही देर में यहां कालू से लूणकरणसर की ओर जा रही बिना नंबर की एक कार को रूकवाया। कार के बाईं ओर से बंपर टूटा हुआ था। पुलिस ने कार सवार युवक को जैसे है वैसे ही बैठने की बात कही और पूछताछ की। युवक संदिग्ध लगा तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। युवक के पास पुलिस एक देशी कट्टा (पिस्टल) और 18 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने 28 वर्षीय हनुमान उर्फ हड़मान उर्फ प्रिंस पुत्र मनीराम सारस्वत निवासी कालू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालू हालात में उसकी पिस्टल, कारतूस जब्त कर उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। हैड कांस्टेबल हवासिंह ने बताया कि आरोपी कहां व किस उद्देश्य से जा रहा था इस बारे में पूछताछ व छानबीन की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू पुलिस ने बिना नबंर कार, पिस्टल व 18 जिंदा कारतूस बरामद कर, चालक युवक को गिरफ्तार किया।