Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
अवैध शराब बेचने घर से निकला, पुलिस की दबिश तो रास्ते मे छोड़ भागा, जानें अपराध खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही लगातार की जा रही है। क्षेत्र में शराब ठेके 31 मार्च के बाद अभी तक खुल नही पाए हैं और ऐसे में अवैध शराब का कारोबार करने वाले अधिक सक्रिय हो गए हैं। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एएसआई बीरबलराम ढाका की अगुवाई में टीम ने कस्बे के मोमासर बास में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की है। मोमासर बास वाल्मीकि बस्ती निवासी गुलाब वाल्मीकि अवैध हथकढ़ शराब बेचने के लिए अपने घर से लेकर निकला था। इसी दौरान पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई तो गुलाब 10 लीटर हथकढ़ शराब से भरे जरिकन को गली में ही छोड़ कर भाग गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।