Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
थानाधिकारी ने खुलवाया रास्ता, विभागीय अधिकारियों से हुई वार्ता, शुरू किया पानी।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। कस्बे में घुमचक्कर का मुख्य रास्ता नागरिकों ने पानी के लिए जाम कर दिया और चंद पलों दोनों ओर वाहनो की लंबी कतारें लग गई। एकबारगी जोरदार प्रदर्शन से अफरातफरी का माहौल बन गया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण टीम के साथ मौके पर पहुंचे व नागरिकों से समझाईश की। शिवराण ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया व नागरिकों से रास्ता खाली करवा कर अधिकारियों से वार्ता करवाई। नागरिकों ने हरहाल में पानी देने की मांग की। विभाग ने तुरंत पानी प्रारंभ करते हुए एकबारी का पानी अभी देने का करार किया। जेईएन प्रीतम सिंह ने बताया कि पीली टंकी में आपूर्ति के लिए हनुमान धोरा से आने वाली मुख्य पाईप लाइन के टूट जाने से परेशानी हुई है। सिंह ने कहा कि विभाग पूरे दिन से इस लाइन को दुरस्त करवाने में जुटा है। इस लाइन को शीघ्र ठीक करवाने के बाद मौहल्ले की सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। मौहल्ले वासियों ने शिवराण व विभागीय अधिकारी का आभार भी जताया।