Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के धीरदेसर चोटियान से नाबालिग का अपहरण कर कहीं छुपा देने के आरोप एक युवक सिर पर पुलिस ने 2000 रुपए का ईनाम घोषित किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव धीरदेसर चोटियान निवासी मंजू चोटिया पुत्री सहीराम जाट का 28 वर्षीय युवक अमित कुमार विश्नोई पुत्र महेन्द्र सिंह विश्नोई निवासी हिसार, हरियाणा ने अपहरण कर 24 अगस्त 2021 को ले गया व कहीं छुपा लिया है। पुलिस के भरकस प्रयास के बावजूद आरोपी व अपृहता को दस्तयाब नहीं किया जा सका है और पुलिस इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने अमित कुमार के बारे में सूचना देने या उसे बंदी करवाने में मदद देने वाले को 2000 रूपए का ईनाम दिए जाने की घोषणा की है। बता देवें गत 24 अगस्त 2021 को पिता सहीराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवा अमित विश्नोई द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को अलसुबह बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने धारा 363, 366ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी थी व अपह्रत युवती मंजू की तलाश में प्रारंभ कर दी थी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाबालिग को अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी युवक की तलाश करवाने में पुलिस ने नागरिकों से मदद करने की अपील की है।