Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230312-WA0040
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2023। कस्बे में एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के फोटो वायरल कर धमकाने वाले युवक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाहक थानाधिकारी बलबीरसिंह ने बताया कि आरोपी मोमासर बास निवासी सोहेल को उसके घर से दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया जांच अभी जारी।
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 18 फरवरी 2023 को पीड़िता की माता ने पड़ौसी युवक के खिलाफ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया था। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसकी मासूम पुत्री का जीना हराम कर दिया है और आरोपी ने बालिका को डरा धमकाकर उसके फोटो लिए खिंच लिए। आरोपी ने बालिका को घर से रूपए लाकर देने अन्यथा शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी के अश्लील फोटो भी आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए है।
रेस्टोरेंट में बने केबिन में खिंचे फोटो, बेबस प्रशासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाबालिग किशोरी के फोटो कस्बे में एक रेस्टोरेंट में बने केबिन में खिंचे गए थे। अभी भी बेधड़क रूप से 400 रुपये घंटे के हिसाब से केबिन दिए जाने का काम जारी है। जांच के दौरान 3 बार पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची तो हर बार इन केबिनों में संदिग्ध अवस्था में जोड़े मिले। ऐसे में कस्बे में नैतिक अपराध का केंद्र बनते इन केबिन वाले कैफे का संचालन प्रशासन की बेबसी का उदाहरण है। अनेक परिजनों ने भी इन पर चिंता प्रकट की थी।