Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ में कल शाम 6 बजे तेरापंथ भवन में “राष्ट्रीय कवि सम्मेलन” के रूप में ऐतिहासिक समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त कवि अमन अक्षर, राम भदावर, सुदीप भोला, शशिकांत यादव, सुनील व्यास की उपस्थिति में काव्य रसों से मंच सजेगा। इन कवियों के जोश व उत्साह से श्रीडूंगरगढ़ में काव्य रसधार बहेगी और नए साल में नए जोश व नई ऊर्जा का संचार क्षेत्र में होगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के 7वें स्थापना दिवस पर सैंकड़ो काव्यप्रेमी इस आयोजन में शामिल होंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शामिल होंगे तथा समारेाह की अध्यक्षता साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत व पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि नए साल के पहले रविवार को कल नई उमंग का शानदार समारोह आयोजित होगा जिसमें नागरिकों को मौका मिलेगा प्रसिद्ध कवियों को सुनने का। आयोजन में सर्दी को देखते हुए व्यापक इंतजाम श्रोताओं के लिए किए गए है। स्वामी ने कहा कि पूरे क्षेत्र के सभी पाठक सादर आमंत्रित है वे आए और इस कवि सम्मेलन का हिस्सा बनकर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का सातवां स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनावें।