Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2022। शुक्रवार देर शाम हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक नवयुवक ने अपने प्राण गवां दिए। बिग्गा रामसरा फांटा के पास एक पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल आवड़दान मौके पर पहुंचे। आवड़दान ने बताया कि 24 वर्षीय युवक सुनील पुत्र नंदलाल मीणा निवासी बिग्गा बास श्रीडूंगरगढ़ दुर्घटना का शिकार हो गया। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एम्बुलेंस लेकर शूरवीर मोदी व मदन सोनी भी मौके पर पहुंचे। शव को देर रात श्रीडूंगरगढ़ लाया गया और परिजनों से शिनाख्त करवा मोर्चरी में रखवाया गया। युवक मोटरसाइकिल मैकेनिक का कार्य करता है व कितासर से मोटरसाइकिल लेकर श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था। पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। नवयुवक के असमय निधन से घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। नागरिक परिजनों को सांत्वना दे रहे है व शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। देर रात हुई दुर्घटना की त्वरित सूचना श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पास थी परन्तु मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए खबर का प्रकाशन आज सुबह किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा रामसरा फांटा के पास हुई दुर्घटना में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ा।