Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2024। सड़क हादसे के दौरान घायल हुए तीन युवकों में एक युवक ने बुधवार को पीबीएम में दम तोड़ दिया। मंगलवार देर रात शेरुणा से झंझेऊ के बीच हाइवे पर कार की ट्रक से हुई टक्कर में एक घायल पड़िहारा, रतनगढ़ निवासी 35 वर्षीय शेरसिंह पुत्र ओमसिंह रावणा राजपूत की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में मृतक के चाचा कमल सिंह ने शेरुणा थाना में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसका भतीजा ओमसिंह अपने निजी कार्य से बीकानेर गया था व उसी दिन रात को बीकानेर से लौट रहा था। शेरुणा से झंझेऊ के बीच एक अनियंत्रित ट्रक खड़ा था और ट्रक द्वारा ना तो बेरिकेटिंग की गई और ना पीछे के इंडिकेटर दिए या ना ही कोई रेडियम पट्टी लगी थी। जिससे कार सवार को ट्रक के खड़े होने का पता ही नहीं लगा। घटना में ओमसिंह सहित राजू व धनराज घायल हुए जिन्हें एंबुलेंस द्वारा पीबीएम ले जाया गया। जहां बुधवार को ईलाज के दौरान ओमसिंह ने दम तोड़ दिया। सेरूणा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दे दी है। बता देवें दुर्घटना ऐसी भयानक थी की कार के परखच्चे उड़ गए थे व कार को क्रेन की सहायता से ट्रक के नीचे से निकाला गया। नीचे दी लिंक पर क्लिक कर मंगलवार देर रात श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर प्रकाशित दुर्घटना की पढें पूरी खबर:-

ट्रोले से जा भिड़ी कार, बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एक गम्भीर सहित तीन घायल।