Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-15 at 12.02.32
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2024। जिससे लाखों रूपए मांग रहें थे उसी ने प्रताड़ित किया और परेशान पीड़ित ने जहर खा कर दी जान दे दी। आड़सर बास निवासी मनोज नाई ने अपने चाचा सत्यनारायण पुत्र बन्नाराम नाई की आत्महत्या के संबंध में कटक निवासी अशोक सिपानी व राम बाबू के खिलाफ प्रताड़ित करने व दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा कटक में काम करते थे। आरोपी अशोक सिपानी में उनके 40-44 लाख रूपए बकाया निकल रहें थे। जिनका तकादा करने पर अशोक सिपानी ने उन्हें झूठा इल्जाम लगा कर फ़साने का प्रयास कर जान से मारने की धमकी दी। परेशान चाचा ने परिवादी को फोन रोते हुए पूरी बात बताई व जान का खतरा बताया। परिवादी ने उन्हें फौरन गांव आने के लिए कहा। सत्यनारायण गांव आ गए जहां तनाव में 11 सितबंर को वे गायों को संभालने का कहकर बाड़े में गए। वहीं जहर का सेवन कर लिया। ईलाज के दौरान पीबीएम में शुक्रवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी है।