Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
9-kishnaram
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर में सोने चांदी के कारोबार को लगातार उच्च स्तरीय गति और नई विश्वस्तरीय पहचान मिल रही है। स्थानीय व प्रवासी नागरिक ही नहीं आस पास के शहरों व गांवो से भी लोग यहां गहने लेने व बनवाने आते है। इसी क्रम में हाईस्कूल रोड पर गांधी पार्क के पास श्रीओम ज्वैलर्स पूरी तरह से नए अवतार में ग्राहकों की सेवा में खुल गया है। परंपरागत और आधुनिक ज्वैलरी के लिए शोरूम में बेहतरीन सेवाएं ग्राहक को मिल सकेगी।
प्रोपराइटर मदनलाल कड़ेल ने बताया कि सोने चांदी के गहनों से संबंधित सभी कार्य वाजिब दरों के साथ किए जा रहें है। शोरूम में हॉलमार्क का विश्वास और वर्षों की प्रामाणिकता ग्राहक को मिलेगी जहां शुद्ध गहनों का व्यापार हो सकेगा। इस अत्याधुनिक शोरूम का बुधवार को भव्य उद्घाटन किया गया। गुब्बारों व फूलों से परिसर को सजाया गया और घर की महिलाओं को लक्ष्मी स्वरूप मानते हुए फीता उन्हीं से कटवाया गया। परिवार के लोगों ने विधि विधान से देवी देवताओं का पूजन संपन्न किया। मदनलाल कड़ेल को बधाई देने शहर सहित कई गांवो से अनेक मौजिज लोग पहुंचे। अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत करते हुए ओमप्रकाश कडेल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, सरपंच जसरासर रामस्वरूप तर्ड, गंगाराम बाना, कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू, गणेश पोटलिया बेनीसर, प्रेस क्लब बीकानेर के महासचिव विशाल स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिंची, शंकर सोनी बाना, समाजसेवी रीड़ी के सत्यनारायण भारद्वाज, बेनीसर सरपंच बीरबल, लेखराम ज्याणी सोनियासर मीठिया, पद्मनाथ रीड़ी, ओमप्रकाश सारस्वत बिग्गा, लालचंद गोदारा, नत्थूराम गोदारा कल्याणसर, आशीष जाड़ीवाल सहित अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें।