Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में सभी पटवारियों ने आज 1 मार्च से 4 मार्च तक कलम डाउन आंदोलन का बिगुल बजाया है और आगामी 4 मार्च तक पटवारी कलम नहीं उठाएंगे। अगर आपका पटवारी से कोई कार्य हो तो आप 4 मार्च के बाद ही जाएं। आज पटवारियों ने इस बाबत सूचना उपखंड अधिकारी कार्यालय में दी है। बता देवें राजस्थान पटवार संघ के आव्हान पर क्षेत्र के पटवारियों ने ये निर्णय लेते हुए बताया कि सरकार द्वारा 14 माह से चल रहें आंदोलन के बावजूद पटवारियों की सुध नहीं ले रही है। संघ के बैनर तले 15 जनवरी से आंदोलन कर रहें है और 11 फरवरी को अजमेर से जयपुर पैदल मार्च भी निकाला। शहीद स्मारक पर 15 फरवरी से पटवारी धरने पर बैठे है और अब आंदोलन को तेज करते संघ ने आज से आगामी चार दिन तक कलम डाउन का आव्हान किया है।