Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-24 at 18.56.23
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। क्षेत्र का जाट समाज एकजुटता के साथ समाज की बेटियों को सुरक्षित माहौल में शैक्षिक उत्थान का मौका देने के लिए आगे आया है और सामूहिक प्रयासों से संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास अब बन कर तैयार हो गया है। छात्रावास में आगामी 28 अगस्त से प्रवेश शुरू होगें एवं प्रवेश समारोह के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में रविवार को साप्ताहिक बैठक समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई एवं प्रवेश कार्यक्रम के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया। दिवंगत हजारीराम ज्याणी को दो मिनिट के मौन से श्रृद्धांजलि देने से शुरू हुई बैठक के दौरान जैतासर की जेठीदेवी-रेखाराम जाखड़ की स्मृति में उनके पुत्र हुक्माराम, मांगीलाल, मूलचन्द, रामप्रताप जाखड़ द्वारा 2.81 लाख रुपए की लागत से एक कमरा निर्माण करवाने, जाट विकास परिषद अध्यक्ष कानाराम तर्ड द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर 1 बालिका का सम्पूर्ण खर्च वहन करने, रामुराम सारण जालबसर, विकास गोदारा श्रीडूंगरगढ़, भैराराम लुखा जालबसर, डालूराम कस्वां सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक आदि ने छात्रावास कमेटी को सहयोग राशी देने की घोषणाएं की। इस दौरान पूर्व में घोषित मेघराम चोटिया द्वारा एक कमरे की राशी 2.81 लाख रुपए एवं बींझासर के खींयाराम भूकर द्वारा 1 लाख रुपए की सहयोग राशी प्रबंधन को प्रदान की गई। बैठक में एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने दानदाता परिवार के प्रति आभार जताया एवं तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, आदुराम जाखड़, चांदराम चाहर, कानाराम तर्ड आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में हनुमानाराम भाम्भू, रामचन्द्र गोदारा, डालूराम कस्वां, भंवरलाल खिलेरी, गंगाराम गोदारा, रेवंतराम चौधरी, धर्मपाल बांगड़वा, रेखाराम लुखा, भैराराम लुखा, भगवानाराम जाखड़, तुगनाराम ज्याणी,रामुराम सारण, नानुराम नैण, नेमाराम तरड़, रामुराम जाखड़, जैसाराम कुलड़िया, मूलचंद जाखड़, जोराराम, देवीलाल बांगड़वा, पोकरराम महिया, गोमदराम जाखड़, पोकरराम नैण, गोपाल खिलेरी, प्रहलाद भाम्भू, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, शंकरलाल कड़वासरा, भगवानाराम महिया, भवानीशंकर जाखड़, रामप्रताप तरड़, सांवरमल सहू, गिरधारी जाखड़, महावीर जाखड़, सांवरमल गोदारा, हरलाल भाम्भू, लालचंद सहू, मुकेश कुमार गोदारा, पूनमचन्द जाखड़, भागीरथ भूकर, रामनिवास जाखड़, श्यामसिंह सारण सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे एवं छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रावास समिति की बैठक में चर्चा करते जाट समाज के प्रबुद्धजन।